विजय राज इन दिनों अपनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में विजय राज के साथ रजनीश दुग्गल, प्रीति झंगियानी, कमलेश सावंत और मुश्ताक खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। पिछले दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके सामने आते ही इसे बैन करने की मांग उठने लगी है। 11 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। कई संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हाल ही में जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमाअत-ए-इस्लामी ने फिल्म पर रोक की मांग की थी। अब समाजवादी पार्टी भी इस मुद्दे पर कूद पड़ी है। महाराष्ट्र के विधायक अबू आसिम आजमी ने विधानसभा में इस फिल्म का मामला उठाते हुए तुरंत इसकी रिलीज पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज रोकने के लिए याचिका दायर की थी। जिसमें फिल्म पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक सीन दिखाने जैसे आरोप लगाए गए थे। यही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया से भी इस फिल्म के ट्रेलर को हटाए जाने की मांग की थी। कन्हैयालाल मर्डर केस के आरोपी मोहम्मद जावेद ने भी याचिका दाखिल की थी. वकील ने दलील में कहा कि फिल्म शुक्रवार 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है, जिससे ट्रायल प्रभावित हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने जवाब में कहा कि फिल्म रिलीज होने दीजिए, संबंधित कोर्ट के सामने बात रखिए।
दो मुस्लिमों ने दर्जी कन्हैया लाल की गर्दन काटकर कर दी थी हत्या
राजस्थान के उदयपुर में मुस्लिम समुदाय के दो लोगों ने दर्जी कन्हैया लाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। दोनों ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया था और इसके वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। कन्हैया लाल की हत्या बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने की वजह से की गई थी। इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी और घटना के संबंध में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवादित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ इसी सच्ची घटना पर आधारित है, जो 2022 में उदयपुर में घटित हुई थी। फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के विवादित कॉन्टेंट की वजह से सेंसर बोर्ड ने 150 कट लगाने का सुझाव दिया था। बता दें कि फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें विजय राज ने कन्हैयालाल का रोल निभाया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9