भारत में ऐसे तो राजनेता सन्यास नहीं लेते लेकिन 75 की उम्र के बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर हमेशा चर्चा होते रहती है। जब से सत्ता में बीजेपी आई तब से राजनेताओं के रिटायरमेंट की बात होने लगी है। हालांकि, देश की राजनीति में रिटायरमेंट की कोई समय सीमा नहीं है। संविधान के मुताबिक, कोई व्यक्ति किसी भी उम्र तक चुनाव लड़ सकता है। इस बीच देश के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना रिटायरमेंट प्लान (Amit Shah Retirement Plan) बता दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान भी जाहिर कर दिया है।
वेद और उपनिषदों का अध्ययन करूंगा, प्राकृतिक खेती करूंगा-अमित शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया। वहीं, इस दौरान अमित शाह ने यह भी बताया कि राजनीति से रिटायरमेंट के बाद वह क्या करेंगे। अमित शाह ने कहा, “मैंने फैसला किया है कि रिटायरमेंट के बाद, मैं अपनी बची जिंदगी वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को समर्पित करूंगा। रासायनिक उर्वरकों से उगाया गया गेहूं अक्सर कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बनता है। प्राकृतिक खेती न केवल शरीर को रोगमुक्त बनाने में मदद करती है, बल्कि एग्रीकल्चरल प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाती है।”
बिना फर्टिलाइजर वाला भोजन करना जरूरी-अमित शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि उर्वरक वाला गेहूं खाने से कैंसर होता है। बीपी बढ़ता है। थायरॉइड की प्रॉब्लम होती है। खाने वाले शख्स के शरीर को अच्छा बनाए रखने के लिए बिना फर्टिलाइजर वाला भोजन करना जरूरी है, अगर ऐसा होगा तो इसका मतलब दवाइयों की जरूरत ही नहीं होगी। अमित शाह ने आगे कहा कि इससे उत्पादन भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मेरे खेत में मैंने प्राकृतिक खेती अपनाई है, आज मेरे अनाज उत्पादन में लगभग डेढ़ गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। अमित शाह फिलहाल राजनीतिक जीवन में सक्रिय है, लेकिन वो अभी भी अपनी जमीन पर प्राकृतिक खेती करते हैं।
प्राकृतिक कृषि न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, बल्कि धरती माता की सेहत के लिए भी अच्छी है। इससे उत्पादन में वृद्धि भी होगी।#SahkarSamvaad pic.twitter.com/1h3WNF6vEC
— Amit Shah (@AmitShah) July 9, 2025
अमित शाह ने युवाओं से की ये खास अपील
गृहमंत्री अमित शाह ने आगे युवाओं से अपील करते करते हुए कहा कि देश के युवाओं को अगर स्वस्थ्य और फिट रहना है तो उन्हें अपने रूटीन में बदलाव करना होगा। यह बात मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं। देश के युवाओं को अभी 40-50 साल और जीना है और देश की प्रगति में योगदान देना है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपने शरीर के लिए दो घंटे व्यायाम और अपने दिमाग के लिए छह घंटे की नींद रिजर्व करें।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4