विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Kanwad Yatra 2025: सावन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत, यात्रा रुट में ट्रैफिक और सुरक्षा के खास इंतजाम

कांवड़ यात्रा

सावन का महीना शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा( Kanwar Yatra 2025) की भी शुरूआत हो गई है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इस 28 दिन की यात्रा में लाखों कांवड़िये हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री जैसे पवित्र स्थानों से जल भरकर निकल पड़ते हैं आसपास के शिव मंदिरों में गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए। इस महीने में लाखों की संख्या में कांवड़िये दिल्ली-एनसीआर से होते हुए शिव मंदिरों में जल चढ़ाने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड में विशेष इंतजाम

हरिद्वार में हर की पौड़ी से लेकर गंगा के अन्य घाटों तक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। इस पवित्र यात्रा के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड में विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ रूट पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पूरे रास्ते में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। खाने-पीने की दुकानों की लगातार जांच हो रही है, और फूड एंड सेफ्टी विभाग सैंपल ले रहा है। कांवड़ मार्ग पर नॉन-वेज दुकानें बंद कर दी गई हैं ताकि यात्रा की पवित्रता बनी रहे।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध

सरकार ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पूरे भारत में जहां-जहां कांवड़ यात्रा का मार्ग है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मीटिंग्स की गई हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस के पूर्वी रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय कुमार ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि ‘गाजियाबाद पुलिस और मेरठ पुलिस के साथ भी बैठकें की हैं।’ साथ ही लोगों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पर CCTV कैमरे भी लगाए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कांवड़ यात्रियों के लिए रूट और दिशा‑निर्देश जारी

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख, सुलतानगंज जैसे पवित्र स्थलों से भक्त गंगाजल लाते हैं। प्रशासन इस दौरान यात्रा को सुचारु रुप से चलाने के लिए वाहन प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, सुरक्षा टीम, ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी, कैंप व सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही मीट और शराब की दुकानों को बंद या ढकने की व्यवस्था, व्यापक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी हुई है, जिससे कांवड़ यात्रियों की आवाजाही और आम जनता के लिए व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित हो सके।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस