Ahmedabad Plane Crash से पहले कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई चौंकाने वाली बातचीत, जांच रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे
Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे(Ahmedabad Plane Crash) की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। एयर इंडिया क्रैश के ठीक एक महीने बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को 15 पेज की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। इस रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं, वो न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि कई नए सवाल भी खड़े करते हैं। इस शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए बोइंग 787-8 विमान का उड़ान के समय कितना वजन था, कितना होना चाहिए था और इसमें कितना फ्यूल भरा गया था।
क्यों हुआ हादसा इसपर अब भी जांच जारी
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विमान(Ahmedabad Plane Crash) में टेक-ऑफ के समय 54,200 किलोग्राम फ्यूल भरा गया था। लोड और ट्रिम शीट के अनुसार, विमान का टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम था, जो कि अधिकतम अनुमति वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था। यानी वजन पूरी तरह से तय सीमा के अंदर था। इसके अलावा, विमान में कोई खतरनाक सामान (Dangerous Goods) भी नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब वजन और फ्यूल की मात्रा तय सीमा में थी, और कोई खतरनाक सामान भी नहीं था, तो आखिर 30 सेकंड में ऐसा क्या हुआ कि विमान क्रैश हो गया?
एक पायलट ने दूसरे से पूछा- आपने फ्यूल बंद क्यों किया…
AAIB की इस रिपोर्ट में कॉकपिट की आवाज रिकॉर्डिंग का हवाला दिया गया है, जिसमें पायलटों के बीच हादसे(Ahmedabad Plane Crash) से कुछ सेकंड पहले बेहद अहम बातचीत हुई थी। दोनों पायलटों के बीच बातचीत में एक पायलट ने पूछा, आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया? इस पर दूसरे पायलट ने जवाब दिया, मैंने ऐसा नहीं किया। इस बातचीत के कुछ सेकंड बाद ही प्लेन की स्पीड धीमी होने लगती है और यह विमान मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराता है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग से पता चला है कि प्लेन का फ्यूल अचानक से बंद हो गया था, और दोनों पायलट समझ ही नहीं पाए कि ऐसा क्यों हुआ। मामले में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने हादसे(Ahmedabad Plane Crash) के कारण जाने और अब 15 पेज की रिपोर्ट जारी की। ये शुरुआती रिपोर्ट है। इसमें ना सिर्फ तकनीकी कारणों का खुलासा हुआ है, बल्कि कॉकपिट में हुई आखिरी बातचीत ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
इंजन को लेकर सामने आई अहम जानकारियां
एयर इंडिया फ्लाइट AI171 हादसे(Ahmedabad Plane Crash) की शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों इंजनों को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की गई थी, और इसमें से एक इंजन कुछ हद तक रिकवर करने लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक इंजन-1 का फ्यूल स्विच 13:38:52 IST पर दोबारा ‘RUN’ स्थिति में किया गया। इसके चार सेकंड बाद, 13:38:56 IST पर इंजन-2 का स्विच भी दोबारा ‘RUN’ पर लाया गया। इस दौरान एग्जहॉस्ट गैस टेम्परेचर (EGT) में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत था कि इंजनों को दोबारा चालू करने (relight) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।
AAIB ने विमान को क्वारंटीन कर दिया है
AAIB ने बताया दोनों इंजनों को मलबे से निकाल कर एयरपोर्ट के हैंगर में सुरक्षित रखा गया है। उन हिस्सों की पहचान कर ली गई है जो आगे की जांच के लिए अहम माने गए हैं और उन्हें भी क्वारंटीन कर दिया गया है। AAIB ने यह भी बताया कि क्रैश साइट पर ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद पूरे मलबे को एक सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि आगे की जांच बिना किसी रुकावट के की जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, कोई फ्लिट-वाइड सेफ्टी अलर्ट नहीं जारी किया गया है। यानी बोइंग 787-8 या इसके GE GEnx-1B इंजन को लेकर फिलहाल कोई सिस्टम लेवल खामी नहीं मानी गई है। लेकिन जांच अब भी जारी है और और सबूतों की तलाश हो रही है।
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनट में एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत पर क्रैश होकर गिर गई थी। हादसे में 270 लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हुई थी। मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा है। 29 मेडिकल कॉलेज के छात्र व अन्य लोग थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7