Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने सभी यात्री कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसका ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnav) ने किया है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रेलवे(Indian Railways) के सभी 74,000 डिब्बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए करीब चार लाख कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें एआई का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कैमरे फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस होंगे। ताकि ट्रेनों में सक्रिय वांटेड बदमाशों और संगठित गिरोह की समय रहते पहचान भी की जा सके।
नॉर्दन रेलवे में डिब्बों और इंजनों में हुआ कैमरे का ट्रायल
भारतीय रेलवे(Indian Railways) के इस कदम का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करना है। ये कैमरे इतने आधुनिक होंगे कि 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और कम रोशनी में भी साफ तस्वीरें रिकॉर्ड करेंगे। इसके लिए शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnav) और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा भी की थी। इसमें नॉर्दन रेलवे(Northern Railways) में डिब्बों और इंजनों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल कामयाब होने पर इसे देश की तमाम ट्रेनों और इंजनों में लगाने का निर्णय लिया गया।

हर रेलवे डिब्बे में चार कैमरे, इंजन में 6 कैमरे
हर रेलवे डिब्बे में चार डोम-प्रकार के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक डिब्बे के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ दो-दो कैमरे होंगे, ताकि सभी चार दरवाजों पर नजर रखी जा सके। वहीं, प्रत्येक इंजन में छह कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से एक कैमरा सामने, एक पीछे, एक बाईं ओर और एक दाईं ओर होगा, जो बाहर की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, इंजन के अंदर सामने और पीछे एक-एक डोम कैमरा और दो डेस्क-माउंटेड माइक्रोफोन भी लगाए जाएंगे। ये सभी कैमरे स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन (एसटीक्यूसी) द्वारा प्रमाणित होंगे, ताकि उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित हो। कैमरे केवल डिब्बों के दरवाजों के पास सामान्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों की गोपनीयता बनी रहेगी और साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें- Railways New Rules: वेटिंग टिकट यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, अब जल्दी कंफर्म होंगे टिकट
बदमाशों और गलत गतिविधियों की पहचान करने में मिलेगी मदद
प्रत्येक डिब्बे में लगे इन कैमरों से रेलवे(Indian Railways) कर्मचारियों को बदमाशों और गलत गतिविधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। कैमरों की क्वालिटी भी ऐसी होगी, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार और कम लाइट में भी हाई क्वालिटी वाली फुटेज ले सकें। कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों के साथ आए दिन होने वाली बदमाशों और संगठित गिरोह द्वारा चोरी-चकारी, जहरखुरानी के मामले और अन्य तरह के अपराधों पर रोक लगाना है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7