महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से भाषा विवाद को लेकर सियासत गर्म है। मराठी भाषा न बोलने पर कई उत्तर भारतीयों की पिटाई करने के वीडियो सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट के तीन वरिष्ठ वकीलों ने महाराष्ट्र के DGP को एक चिट्ठी लिखकर शिकायत की है और राज ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने और उनके कथित भड़काऊ भाषण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, और उनके ‘भड़काऊ’ बयानों के लिए उनपर एनएसए लगाने की मांग की गई है।

राज ठाकरे के विवादित भाषण के खिलाफ DGP को भेजी गई शिकायत
5 जुलाई को NSCI डोम में राज ठाकरे की ओर से दिए गए विवादित भाषण के खिलाफ महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (DGP) रश्मि शुक्ला को शिकायत भेजी गई है। दरअसल, राज ठाकरे ने अपने भाषण में कहा था, “अगर आप लोग परप्रांतीय लोगों को पीटते हैं तो उन्हें पीटें, लेकिन इस मामले पर कोई वीडियो ना बनाएं। वकीलों का आरोप है कि यह बयान कानून-व्यवस्था के नजरिए से खतरनाक है और संविधान के कई अनुच्छेदों का उल्लंघन करता है। शिकायत में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य राज्यों से आए नागरिकों पर भाषायी अत्याचार, मारपीट और सार्वजनिक अपमान की कई घटनाएं सामने आई हैं। यह गंभीर और संविधान विरोधी स्थिति है, जो राज्य में सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बाधित कर रही है।
जो भी मराठी के खिलाफ बोले, उसे मारो… लेकिन वीडियो मत बनाना -राज ठाकरे#RajThackeray #MaharashtraPolitics #मराठीविजयीमेळावा #UddhavThackeray pic.twitter.com/SSbgPc6PSL
— Irfan isak shaikh (@irfan_speak786) July 5, 2025
राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं पर NSA के तहत कार्रवाई हो
वकीलों ने मांग की है कि इस गंभीर मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले सभी नागरिकों को संविधान के तहत जीवन, स्वतंत्रता, समानता और धार्मिक अधिकारों की गारंटी दी जानी चाहिए। वकीलों का कहना है कि सरकार की यह पहली जिम्मेदारी है कि वह राज्य में अराजकता और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखे और यह सुनिश्चित करे कि किसी भी हालात में मराठी भाषी या मुस्लिम समुदाय को जाति, धर्म या भाषा के आधार पर नुकसान न हो।
यह भी पढ़े- दिल्ली में कांवड़ मार्ग पर काँच के टुकड़े फैलाए मिले क्या हादसा है या कोई साज़िश?
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2