विज्ञापन के लिए संपर्क करें

लोकसभा चुनाव 2024: 6th Phase Voting में खट्टर, महबूबा, मेनका, राज बब्बर समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Loksabha Polls

देश में जारी लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान आज यानी 25 मई को होनी है। 8 राज्य-केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर आज वोट डलेंगे। जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।इस चरण में 11.13 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष , 5.29 करोड़ महिला और 5120 थर्ड जेंडर शामिल है।

कई दिग्गजों की किस्मत होगी EVM में कैद

इस चरण में जिन दिग्गज की किस्मत का फैसला होगा, उनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान,राव इंद्रजीत सिंह, मेनका गांधी, राज बब्बर, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार नवीन जिंदल, दिनेश लाल यादव जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर होगा मतदान

चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली

हरियाणाकी सभी 10 सीटों पर मतदान

अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद

उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान 

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

बिहार में 8 सीटों पर मतदान

वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान, महाराजगंज

ओडिशा की 6 सीटों पर मतदान

भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक, संबलपुर

पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान

तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर

झारखंड की 4 सीटों पर मतदान

गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर

जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी में मतदान

बताते चलें कि सात चरणों के लोकसभा चुनाव में अब तक पांच चरणों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। जिसमें 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इसके नतीजे अब चार जून को घोषित होंगे।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस