विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Lok Sabha Phase 6 Voting 2024: 58 सीटों पर 59.07 फीसदी मतदान, अनंतनाग-राजौरी में टूटा 28 सालों का रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हु्आ। दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हुई। छठे चरण में 59.6 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ वहीं सबसे कम वोटिंग जम्मू और कश्मीर में हुई। हालांकि पिछले चुनावों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में वोटिंग प्रतिशत में काफी इजाफा हुआ है।

किस राज्य में कितना हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल- 78.19
झारखंड- 62.74
ओडिशा- 60.07
हरियाणा- 58.37
दिल्ली- 54.48
उत्तर प्रदेश- 54.03
बिहार- 53.30
जम्मू-कश्मीर- 52.28

यूपी 14 सीटों पर महज 54 फीसदी मतदान

छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर महज 54.02 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान के लिहाज से यह इस चुनाव का न्यूनतम आंकड़ा है। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण रहा। आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, मछली शहर और भदोही में वोटिंग के दौरान आपसी झड़प की कुछ घटनाएं सामने आईं।

अनंतनाग-राजौरी में बंपर मतदान

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर शनिवार को बंपर मतदान हुआ। आतंकियों और अलगाववादियों के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में वर्ष 1996 का रिकॉर्ड टूट गया और लगभग 52 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं का यह उत्साह वर्ष 2019 में 9.7 प्रतिशत हुए मतदान से लगभग 42 प्रतिशत अधिक और 1996 में हुए 50.20 प्रतिशत मतदान से भी दो प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान कहीं कोई आतंकी हिंसा नहीं हुई।

बंगाल में जमकर मतदान, भाजपा प्रत्याशी पर पथराव

बंगाल में छठे चरण में भी छिटपुट हिंसा के बीच जमकर मतदान हुआ। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, प्रदेश की आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल 77.99 प्रतिशत वोट पड़े। चूंकि मतदान के निर्धारित समय के बाद भी विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की कतारें थीं, इसलिए अंतिम आंकड़ा बढ़ना स्वाभाविक है। वहीं, झाड़ग्राम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रणत टुडू पर शनिवार को मतदान के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेत्ता के पास पथराव हुआ। इसमें उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के दो जवान जख्मी हो गए। पथराव में प्रणत की कार का शीशा भी टूट गया। कुछ महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी पर लाठी-डंडों से भी हमला किया था।

आज छठे चरण में दिल्ली की सभी सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली में कई बड़े नेता वोट देने पहुंचे। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस, जयशंकर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। बता दें कि लोकसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। जबकि मतगणना चार जून को होनी है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस