कोलकाता नाइट राइडर्स ने जैसे ही आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया। KKR की जीत के बाद गुरु गौतम गंभीर ट्रेंडिग में हैं। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्स कोलकाता की इस जीत के पीछे गौतम गंभीर की मेहनत बता रहे हैं। ऐसे में अब अटकलें जताई जा रही हैं क्या गंभीर को भारत का हेड कोच बनाया जाएगा माना जा रहा है कि गंभीर राहुल द्रविड़ को कोच के रूप में रिप्लेस कर सकते हैं। भारत के इस दिग्गज का कार्यकाल जून में 2024 टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। द्रविड़ के इस पद के लिए फिर से आवेदन करने के इच्छुक नहीं होने के कारण, बीसीसीआई ने इस हाई-प्रोफाइल नौकरी के लिए उनके स्थान पर आवेदकों को बुलाया।
जीत के जश्न के बीच जय शाह से मिले गौतम गंभीर
गंभीर के कोच बनने की अटकलें इसलिए बढ़ गई है क्योंकि रविवार को आईपीएल फाइनल के दौरान जय शाह और गौतम की मुलाकात हुई। बीसीसीआई सचिव को चेन्नई में केकेआर के जश्न के मौके पर गंभीर को बधाई देते, तस्वीरें लेते और लंबी बातचीत करते देखा गया। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें दोबारा शुरू हो गई। एक खिलाड़ी और एक मेंटर दोनों के रूप में गंभीर के व्यापक अनुभव और सफल ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए मुख्य कोच के रूप में गंभीर की संभावित नियुक्ति अत्यधिक प्रत्याशित है।वहीं सोशल मीडिया पर फैंस लगातार गौतम गंभीर को लेकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस के मुताबित गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया जाना चाहिए। भारतीय टीम को लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। गौतम गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं तो ऐसे में जीतने की संभावना बढ़ सकती है।
10 साल के बाद KKR को बनाया चैंपियन
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 113 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबला एक तरफ रहा और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केकेआर के सामने एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुई। बता दें कि केकेआर ने मौजूदा सीजन से पहले 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी और उस वक्त टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे। गंभीर के संन्यास लेने के बाद केकेआर लंबे समय तक खिताबी जीत का इंतजार करती रही, लेकिन अब गंभीर के मेंटर बनते ही कोलकाता चैंपियन बनकर उभरी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1