विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: अगले 5 दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया कब आएगा मॉनसून

Heat Wave

भीषण गर्मी और लू ने भारत के कई हिस्सों में कहर मचा रखा है। नौतपा में देश का आधा हिस्सा तप रहा है। आज नौतपा का तीसरा दिन है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में प्रचंड गर्मी है कई राज्यों में पारा 45 के पार है, राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो पारा 50 डिग्री को पार कर गया है। नौतपा के पहले दिन राजस्थान में तापमान 50º, जबकि दूसरे दिन 51º रहा। रविवार को जम्मू में तापमान 42° और हिमाचल के ऊना में 44.4º तक पहुंच गया।

उत्तर भारत के कई इलाकों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

सोमवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी रविवार को देश में सिर्फ 17 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया था।

29 मई तक प्रचंड गर्मी का कहर

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में 29 मई तक प्रचंड गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी महसूस की जाएगी। पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के तट से टकराने के बाद इन इलाकों में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

31 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग की माने तो केरल में अगले पांच दिन में मानसून के पहुंचने की स्थिति बनती नजर आ रही है। IMD ने पहले ही बताया था कि मानसून 31 मई तक केरल से टकराएगा। इसके केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इसके साथ ही इस साल सामान्य से बेहतर मानसून होने का अनुमान जताया गया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस