विज्ञापन के लिए संपर्क करें

फिलिस्तीन का समर्थन कर बुरी तरह ट्रोल हुईं रोहित शर्मा की वाईफ, ट्रोलर्स बोले-कभी कश्मीरी पंडितों पर भी…

Rohit Sharma Wife

फिलिस्तीन और इजरायल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल रोज फिलिस्तीन के ठिकानों पर हमला कर रहा है। इसी बीच इजरायल-फिलिस्तीन के जंग के बीच भारत में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। वजह थी फिलिस्तीन के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना।

ट्रोलिंग होने के बाद रितिका को डिलीट करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी

दरअसल फिलिस्तीन दक्षिणी गाजा शहर राफा में इजरायली ने जोरदार हमला किया और इस हमले में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिसमें ज्यादा बच्चे थे। पूरी दुनिया में यह खबर आग की तरह फैली कई देशों ने इजरायल के इस हमले की निंदा की। पूरी दुनिया में सोशल मीडिया में फिलिस्तीन के समर्थन में #AllEyesOnRafah का ट्रेंड भी चलाया गया।  ऐसे में रोहित शर्मा की वाईफ रितिका ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फिलिस्तीन का समर्थन किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट कर लिया। रितिका के इस पोस्ट को ट्रोलर्स ने निशाने पर ले लिया।  सोशल मीडिया यूजर्स ने रितिका को निशाना बनाते हुए लिखा है कि यह लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा पर मौन रहते हैं, मगर फिलिस्तीन के मामले पर इन्हें दर्द होता है।

राफा शहर में हुए एयरस्ट्राइक में हुई थी कई बच्चों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा के राफा शहर में इजरायली एयरस्ट्राइक किया गया, यह एयरस्ट्राइक उस कैंप पर हुआ, जहां इजरायल-हमास युद्ध के चलते फिलिस्तीन के विस्थापित हुए लोगों ने शरण ले रखी थी, जिसमें कई बच्चे भी शामिल थे.इस घटना में कई बच्चों की भी जान गई है। वहीं रफाह में हुए हमले में लोगों की मौत के संबंध में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुख जताया था। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्यवाई का उद्देश्य कभी भी किसी देश के आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाना नहीं होता। उन्होंने संसद में बयान भी दिया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमले में कुछ लोगों की मौत हो गई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस