उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी में एयर कंडीशनर फटने से पूरा का पूरा फ्लैट भयानक आग की चपेट में आ गया। आग लगने से पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के फ्लैट्स में रहने वाले लोग अपना फ्लैट छोड़कर ग्राउंड में आ गए। कई और फ्लैट भी आग की चपेट मे आने की संभावना है। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
अब किस वजह से एसी में ब्लास्ट हुआ, अभी तक साफ नहीं। लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें आग विकराल रूप लेता दिख रही है, उस आग ने कई फ्लैट को भी अपने चपेट में लिया है। वायरल वीडियो में धुएं का एक बड़ा गुबार पूरे इलाके में फैल चुका है, आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सामने आ रहे विजुल्स से लग रहा है कि एसी फटने से भयानक आग लगी है. फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को ही नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी एक फ्लैट में एसी फट गया था। एसी फटते ही घर में आग लग गई। गनीमत ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
बताते चलें कि देश के कई हिस्सों में लगातार 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली में 52 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में साल 2002 में सबसे ज्यादा 49.2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ था। एक दिन पहले यानी 27 मई 2024 को तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
नोएडा सेक्टर 100 की लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में AC ब्लास्ट, कई फ्लैट्स में लगी आग#NoidaFire #fire #breakingnews pic.twitter.com/UDNfKYTD9d
— NEWSVIEWSS (@newsviewssin) May 30, 2024
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8