लोकसभा के चुनाव शनिवार को खत्म हो जाएगा। चुनाव खत्म होने के अगले दिन ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक 2 जून 2024 को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करना है। सरेंडर करने से पहले सीएम केजरीवाल जनता से रूबरू हुए और कहा कि मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मुझे इस बात का गर्व है।
डॉक्टर किसी बड़ी बीमारी का संकेत बता रहे हैं-केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘मैं बेशक आपके बीच में नहीं रहूंगा, लेकिन मैं आपके एक भी काम नहीं रुकने दूंगा। सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी. जिसके लिए कोर्ट का शुक्रिया, 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। मैं देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। इन लोगों ने मुझे झुकाने की कोशिश की, मुझे चुप करने की कोशिश की। इन्होंने जेल में मुझे प्रताड़ित किया, मेरी दवाइयां रोक दी, मुझे इन्सुलिन नहीं दी गई, मेरा वजन जेल में गिर गया। जेल से छूटने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा, डॉक्टर किसी बड़ी बीमारी का संकेत बता रहे हैं।
मेरे पीछे से मेरे माता पिता का ख्याल रखना-केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हो सकता है इस बार ये लोग मुझे ज्यादा प्रताड़ित करें और लंबे समय तक जेल में रखें। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपके सारे काम चलते रहते, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक सब चलते रहेंगे। लौटकर हर मां बहन को 1000 रुपये देने का काम भी करूंगा उन्होंने ये भी कहा कि आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरी मां बहुत बीमार रहती है। मेरे पीछे से मेरे माता पिता का ख्याल रखना। उनके लिए दुआ करना”
पानी के हाहाकार पर केजरीवाल ने एक शब्द भी नहीं बोला
फिलहाल उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गर्मी के चलते गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए टैंकरों के पीछे दौड़ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली सरकार पर नाकामी के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में मच रहे पानी के हाहाकार पर केजरीवाल ने एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने फ्री बिजली का दावा किया, फ्री दवाइयों का जरुर जिक्र किया लेकिन पानी की किल्लत पर मौन रहे। एक ओर बीजेपी पानी पर लगातार AAP सरकार को घेर रही है तो AAP का दावा है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली का पानी रोका गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7