सुपरस्टार सलमान खान आजकल लॉरेंस गैंग के निशान पर हैं। हाल ही में उनके घर फायरिंग हुई थी अब इस केस में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में अब नवी मुंबई पुलिस ने 4 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और आगे की जांच जारी है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग से 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से थे और उन्होंने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा स्थित अपने चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची है। सूत्रों के अनुसार, इन चारों आरोपियों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी। पुलिस की तफ्तीश के दौरान आरोपियों के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण वीडियो और साक्ष्य बरामद हुए हैं। इन वीडियोज में आरोपियों द्वारा की गई रेकी और हमले की योजना के सबूत मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सलमान खान पर फायरिंग करने का स्पष्ट आदेश दिया गया था।
14 अप्रैल को सलमान के घर पर हुई था फायरिंग
आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ जारी है। सलमान खान की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा। इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8