विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Loksabha Elections 2024 Result: जीत से पहले जश्न की तैयारी, जानें I.N.D.I.A और NDA का क्या-क्या है प्लान?

आज शाम तक आम चुनावों के नतीजे आने हैं। डेढ़ महीने चले इस लोकतंत्र के महापर्व का समापन होना है। सभी पार्टियों के अपने दावे हैं कोई 400 पार कर रहा तो कोई 295। कार्यकर्ता और पार्टी नेता भी नतीजे आने से पहले जश्न की तैयारी कर रहे हैं। ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे से लबरेज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत से पहले ही जश्न की तैयारी कर कर रही है। एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं कोलकाता में I.N.D.I.A गठबंधन के पार्टियों पर मिठाइयां बन रही हैं। यहां I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों जैसे कांग्रेस, टीएमसी और अन्य पार्टियों के चुनाव चिह्न के शेप वाले संदेश और छेने की मिठाइयां बन रही हैं, कुछ दुकानदार फूलों की मालाएं भी तैयार कर रहे हैं।

जीत के जश्न को लेकर बीजेपी की क्या तैयारियां

जानकारी के मुताबिक बीजेपी बड़े जश्न की तैयारी में है। बीजेपी की बैठक में इसको लेकर  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के यहां बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीएल संतोष, मनोहर लाल खट्टर के अलावा और भी कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।  लोक कल्याण मार्ग से लेकर बीजेपी ऑफिस तक भव्य रोड शो होगा। इसके बाद पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सके मद्देनजर

वाराणसी में रुद्राभिषेक यज्ञ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ अलग ही माहौल है। यहां सत्ता पक्ष के लोगों में जश्न का माहौल है। धर्म की नगरी काशी में लोगों ने पीएम मोदी की जीत और एनडीए को 400 पार सीट मिले, इसकी कामना करते हुए रुद्राभिषेक यज्ञ किया। यज्ञ करने वालों में ज्ञानवापी मामले में शामिल हिंदू पक्ष के वकील और वादी भी शामिल रहे। इन लोगों ने महामृत्युंजय मंदिर में ज्ञानवापी मामले में सकारात्मक फैसले के लिए भी यज्ञ किया।

बिहार में इंडी गठबंधन की भी बड़ी तैयारी

लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य 4 जून को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा और सुबह 10:00 बजे से ही रुझान आना भी शुरू हो जाएगा। जिसके बाद विजेता प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में लड्डू बांटे जाएंगे। लेकिन मतगणना के पूर्व ही जीत को लेकर आश्वस्त हो चुके प्रत्याशी के समर्थक ऑर्डर देकर लड्डू बनवा रहे हैं। बिहार के मुंगेर में प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा दिए गए ऑर्डर पर लड्डू तैयार किया जा रहा है। 50 क्विंटल लड्डू तैयार किया जा रहा है जिसमें बूंदी लड्डू महीन दाना लड्डू और मोतीचूर का लड्डू शामिल है। आसपास के अन्य मिठाई दुकानों में भी ऑर्डर पर दुकानदार लड्डू तैयार करने में जुटे हैं।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस