राजस्थान में जयपुर के भांकरोटा में पेट्रोल पंप के पास गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक-एक कर 40 से ज्यादा गाड़ियां चपेट में आ गईं। इतना ही नहीं एक बस भी इसकी चपेट में आ गई, जिसके बाद भगदड़ की स्थिति हो गई। इस बस में सवार 6 यात्री जिंदा जल गए, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। वहीं 5 एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग को बुझाया गया।
लापरवाही के कारण हुआ भीषण हादसा
जानकारी के मुताबिक, ये दिल दहला देने वाला लापरवाही की वजह से हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे भांकरोटा के पास सीएनजी का टैंकर गलत साइड से आ रहा था और एलपीजी ट्रक से टकरा गया।जिसके बाद CNG टैंक में जोरदार ब्लास्ट हुआ था। इसने आसपास की गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सवारियों से भरी एक बस भी इस आग की चपेट में आ गई बस इसी एक लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। बस की स्थिति को देखकर यात्रियों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें भीषण आग की लपटें नजर आ रही हैं. जानकारी मिली है कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया।
सीएम ने हादसे पर जताया दु:ख
वहीं इस हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने खुद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना. सीएम ने X पर लिखा कि जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित… pic.twitter.com/bIpNI7xT7y
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 20, 2024
वहीं जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं, जिनमें आग लगी हुई है। घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4