विज्ञापन के लिए संपर्क करें

एक्टर गोविंदा को लगी गोली, खुद की पिस्तौल से पैर हुआ जख्मी, जानें कैसे हुआ हादसा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद वो जख्मी हो गए।  ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय गलती से मिसफायर हो गया था। गोविंदा के घुटने पर गोली लगी है, जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोविंदा खतरे से बाहर

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया है कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। वो कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे। इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और अब वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि अभिनेता अभी होश में नहीं आए हैं। कोई घबराने की बात नहीं है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंदा को ICU में भर्ती करवाया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है कि 4:45 पर ये हादसा कैसे हुआ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी। अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। उन्होंने बताया कि गोविंदा  को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस