विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में तुर्किये, भारत-पाकिस्तान तनाव, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की रवानगी समेत तमाम मुद्दों पर जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि हम तो तुर्की से उम्मीद करते है कि वो पाकिस्तान को बोले कि वो अपने आतंकवाद के खिलाफ समर्थन को खत्म करे। रिश्ते तो तभी बन सकते हैं जब हर देश एक दूसरे प्रति संवेदनशील रहे। विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में अब कोई भी बातचीत होगी तो वो सिर्फ पीओके को लेकर रहेगी, आतंकवाद पर होगी।
पाकिस्तान से केवल POK खाली करने पर होगी बात-विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस में भारत-पाकिस्तान तनाव के साथ अन्य मुद्दों पर भारत की मंशा फिर से स्पष्ट की। रणधीर जायसवाल ने सिंधु संधि पर साफ कहा कि पीएम मोदी ने पहले ही कहा है कि खून और पानी साथ नहीं बहेंगे। सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तीसरे देश का दखल नहीं होगा। भविष्य में पाकिस्तान के साथ होने वाली किसी भी बातचीत का आधार वह लिस्ट होगी, जो भारत ने पाकिस्तान को सौंपी है। इस लिस्ट में पाकिस्तान में पनाह लेने वाले आतंकवादियों के नाम हैं। जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में, बातचीत केवल इस बात पर होगी कि पाकिस्तान कब पाक अधिकृत कश्मीर को कब खाली करेगा। इसके अलावा किसी भी बिंदू पर कोई बातचीत नहीं होगी।
‘द्विपक्षीय रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर ही बनते हैं’
भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ने हाल ही में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय वार्ता पर भी अपनी राय रखी। वहीं तुर्किये पर विदेश मंत्रालय ने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि तुर्किये, पाकिस्तान से कहेगा कि वह सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे और उस आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कदम उठाए, जिसे उसने दशकों से पनाह दे रखी है। द्विपक्षीय रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर ही बनते हैं।
बलूचिस्तान में हुए आतंकी हमले पर विदेश मंत्रालय ने जताई संवेदना
विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में स्कूली छात्रों से भरी बस पर आतंकी हमले में उसके शामिल होने की बात कही गई है। यह आरोप पाकिस्तान की सेना की तरफ से आतंकी हमले के कुछ ही घंटे बाद लगाये गये। बुधवार को हुए इस हमले में चार स्कूली छात्रों समेत छह लोगों की मौत हुई है। अमेरिका समेत कई देशों ने इस हमले की बेहद कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी संवेदना जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा है कि आज सुबह खुजदार इलाके में एक घटनाक्रम में भारत की संलिप्तता को लेकर पाकिस्तान की तरफ से लगाये गये आरोपों को हम एक सिरे से खारिज करते हैं। इस तरह की किसी भी घटना में हुई मौतों पर भारत गहरी संवेदना जताता है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1