Dhanush and Aishwarya Rajinikanth divorce: साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का आखिरकार तलाक हो गया है। काफी समय से अलग रह रहे धनुष और ऐश्वर्या के तलाक पर बुधवार को कोर्ट ने भी मुहर लगा दी। 18 साल तक साथ रहने के बाद, दोनों ने आपसी मतभेदों के कारण अलग होने का फैसला लिया है। तलाक के इस मामले में अब तक तीन बार सुनवाई हो चुकी थी, लेकिन धनुष और ऐश्वर्या किसी भी सुनवाई में शामिल नहीं हुए। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या अदालत में पेश हुईं, जिसके बाद 27 नवंबर को फाइनल डिक्री जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
2004 में हुई थी शादी, 20 साल बाद हुए अलग
सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष की शादी साल 2004 में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. ऐश्वर्या, अभिनेता रजनीकांत और उनकी पत्नी लता रजनीकांत की बेटी हैं, जबकि धनुष, निर्देशक कस्तूरी राजा और विजयलक्ष्मी के बेटे हैं. इस साल की शुरुआत में, धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी अलगाव की घोषणा की थी और जनवरी 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, दोनों ने कोर्ट की सुनवाई में तीन बार भाग नहीं लिया, लेकिन 21 नवंबर को दोनों ने चेन्नई कोर्ट में इन-कैमरा कार्यवाही में भाग लिया।
धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं, जिनका नाम लिंगा और यात्रा है। हालांकि अभी बच्चों को कस्टडी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष और ऐश्वर्या एक-दूसरे के नजदीकी इलाकों में रहते हैं, ताकि उनके बच्चे दोनों माता-पिता के साथ समय बिता सकें। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे बच्चों की परवरिश में मिलकर योगदान दे रहे हैं। जनवरी 2022 में धनुष ने ऐश्वर्या से अलग होने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दोस्तों, कपल्स, पेरेंट्स और वेल विशर्स के तौर पर हमने 18 साल का खूबसूरत सफर तय किया। अब हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हो गए हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9