विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Alert: दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टिशू पर लिखा था…

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिली है।  फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। एक वीडियो आया है, जिसमें देखा गया है कि इमरजेंसी गेट से लोगों को निकाला गया। इस दौरान कई यात्री कूदते भी दिखाई दिए है। बम की सूचना से दिल्ली एयपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. हालांकि अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है।

टिशू पर लिखा था- ’30 मिनट में बम विस्फोट’

दरअससल, आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट प्रशासन समेत सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। आनन फानन में फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया और जांच शुरू की गई। फ्लाइट में बम की खबर हॉक्स पाई गई फ्लाइट के बाथरूम में टिशू पेपर के ऊपर बम लिखा हुआ पाया गया था। इसके बाद जान शुरू की गई थी। मैसेज में लिखा था, ’30 मिनट में बम विस्फोट.’ इस मैसेज को फ्लाइट 6E2211 में पायलट ने देखा था। जहाज पर कुल 176 यात्री सवार थे, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइटम में बम है या नहीं, ये जांच के बाद ही पता लग सकेगा।

इंडिगो की तरफ से जारी आधिकारीक बयान में कहा गया है कि बम की धमकी मिलते ही सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को सुदूर खाड़ी में ले जाया गया। सभी यात्रियों को आपातकालीन निकास के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, फ्लाइट को वापस टर्मिनल क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

One thought on “Alert: दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टिशू पर लिखा था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस