विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Forecast: यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान के अलर्ट, IMD के ताजा अपडेट्स

Weather Forecast

देश भर में मौसम का मिजाज (Weather Forecast) पूरी तरह बदल चुका है। मई की शुरुआत में तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को अब ठंडी हवाओं और बारिश ने बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत और देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का सिलसिला बना रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह बदलाव मुख्य रूप से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े चक्रवाती प्रभाव के कारण है, जो वर्तमान में मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब व उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर केंद्रित है।

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बदला मौसम

IMD के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज(Weather Forecast) बदल सकता है। कहीं तेज हवाएं चलेंगी, तो कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि लू जैसे हालातों से भी थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में खास तौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बादल गरजने और हल्की बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। ऐसे में जो लोग यात्रा की योजना बना रहे हैं या किसान जिनकी फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं-उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी में कैसा रहा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 10 मई तक भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई है। उन जिलों में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ शामिल हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार का नुकसान होता है, तो तुरंत अनुग्रह राशि वितरित की जाए।

पूर्वी और मध्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव

देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव(Weather Forecast) देखा जा रहा है। बिहार के सभी 38 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी और वज्रपात की संभावना है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस