विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Modi 3.0: वन नेशन वन इलेक्शन, UCC और अग्निवीर योजना पर सहयोगी दल बढ़ाएंगे मोदी की टेंशन, JDU ने बता दिया अपना रुख

नरेंद्र मोदी जल्द ही लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले हैं । ये पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी किसी गठबंधन वाली सरकार की अगुवाई करेंगे। नरेंद्र मोदी अपने बेबाक और बेधड़क फैसलों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार इस पर थोड़ा ब्रेक लग सकता है। दरअसल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगी दलों का असर शपथग्रहण समारोह से पहले ही दिखने लगा है। एनडीए की अहम सहयोगियों में एक जेडीयू ने सेना में भर्ती योजना अग्निवीर और समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बात कही है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि अग्निवीर स्कीम पर फिर से विचार करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अपना पक्ष रखा है।

अग्निवीर पर फिर से विचार करने की जरूरत-KC त्यागी

अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए केसी त्यागी ने कहा, ‘अग्निवीर योजना को लेकर के बहुत विरोध हुआ था और चुनाव में भी उसका असर देखने को मिला है। इस पर दोबारा से विचार करने की जरूरत है. अग्निवीर योजना को नए तरीके से सोचने की आवश्यकता है। जो सुरक्षाकर्मी थे सेना में तैनात थे और जब भी अग्निवीर योजना आई तो बड़े तबके में असंतोष था। मेरा ऐसा मानना है कि उनके परिवार जनों ने भी चुनाव में विरोध जारी किया इसलिए आज इसमें नए तरीके से विचार विमर्श की जरूरत है।’

जेडीयू एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में है- केसी त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर हमारा रुख आज भी स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर सभी राज्यों के साथ विचार किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि समान नागरिक संहिता पर राज्यों के विचारों को समझे जाने की जरूरत है। त्यागी ने कहा कि जेडीयू एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में है। हम वाजपेयी की एनडीए सरकार में कई जरूरी मंत्रालयों का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। बिहार से पलायन रोकने के लिए हम उसे विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। यह पीएम का विशेषाधिकार है कि वह कौन सा मंत्रालय किसे देते हैं। हमारी कोई भी मांग मंत्रालय को लेकर नहीं है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस