दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के लिए उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। दरअसल, चार दिसंबर को पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मची थी,जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उनके बच्चे घायल हो गए थे। उस वक्त अल्लू अर्जुन भी वहां मौजूद थे. बाद में अल्लू अर्जुन और उनकी टीम के खिलाफ केस फाइल किया गया था। इसी के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुस्कुराते कॉफी पीते नजर आए अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवार से माफी भी मांगी। साथ ही मुआवजा और इलाज का भी वादा किया. अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को मदद के तौर पर 25 लाख रुपये भी दिए। इसके बावजूद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ और आज पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त अब अल्लू अर्जुन का एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में अल्लू को हंसते हुए किसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वह कॉफी पी रहे हैं। इस दौरान अभिनेता के सामने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस खड़ी है। इसके बाद जब अल्लू पुलिस की गाड़ी में बैठे तो तब भी उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी।
संध्या थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भी भी केस दर्ज
इससे पहले पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब अल्लू अर्जुन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप था कि अभिनेता पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई। थिएटर प्रबंधन पर अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रावधान न करने के लिए भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। उसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था, जिसे भी दम घुटने से चोट लगी और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उसे 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6