विज्ञापन के लिए संपर्क करें

America: “भारत 100% टैरिफ लगाता है तो हम भी…” भारत को ट्रंप ने दिया झटका!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया। ट्रंप ने अपने संबोधन में यूक्रेन-रूस युद्ध से लेकर टैरिफ वॉर तक, भारत के जिक्र से लेकर पाकिस्तान को शुक्रिया कहने तक, उन्होंने एक लंबे-चौड़े संबोधन में अपने दूसरे कार्यकाल के दृष्टिकोण को सामने रखा> इस कार्यकाल ने पहले ही अमेरिका की घरेलू और विदेश नीति, दोनों को नाटकीय रूप से बदला है। इतना ही नहीं ट्रंप ने खुद को इमीग्रेशन, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के मामले में तेज और निरंतर कार्रवाई का क्रेडिट दिया है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि 2 अप्रैल से दुनिया भर के तमाम देशों पर अमेरिका रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहा है। ये रेसिप्रोकल टैरिफ भारत के लिए भी काफी नुकसानदेह हो सकता है।

‘अमेरिका इज बैक’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधन की शुरुआत में कहा- ‘अमेरिका इज बैक’। उन्होंने कहा कि 6 सप्ताह पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर अमेरिका के स्वर्ण युग की सुबह की घोषणा की थी। उसी पल से अमेरिका के इतिहास में महान और सबसे सफल युग को सुनिश्चित करने के लिए तेज और अथक कार्रवाई की गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में उठाए गए कदमों के बारे में जिक्र किया, जिनमें अर्थव्यवस्था सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव, और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से किए गए सुधार न केवल अमेरिकी नागरिकों के जीवनस्तर को ऊंचा करेंगे, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को भी मजबूत करेंगे।

2 अप्रैल से अमेरिका का रेसीप्रोकल टैरिफ लागू हो जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप सुपर एक्टिव हैं और उनके विरोधी से लेकर दोस्त तक को नहीं पता कि वो क्या करने जा रहे हैं। ट्रंप अपने चुनावी वादों को ही अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं। अपने वादे के अनुसार ट्रंप किसी भी कीमत पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और शांति समझौते के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डील करना चाहते हैं, भले उसके लिए यूक्रेन और अपने यूरोपीय सहयोगी देशों को ही बाइपास क्यों न करना पड़े। ट्रंप ने अपने संबोधन में साफ कर दिया कि चाहे अमेरिका का मित्र देश या या फिर दुश्मन, वह टैरिफ को लेकर कोई भी समझौता नहीं करेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो भी टैरिफ हम पर अन्य देशों द्वारा लगाए जाएंगे, हम उन पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन, यूरोपियन यूनियन समेत अन्य देशों के खिलाफ 2 अप्रैल की तारीख से रेसिप्रोकल यानी जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि जो भी टैरिफ वे हम पर लगाएंगे, उतना ही हम उन पर लगाएंगे।

अमेरिका की भावना, गर्व और आत्मविश्वास वापस आ गया है

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस में कहा कि हमने बीते 43 दिनों में उतना हासिल किया है जितना अधिकांश प्रशासनों ने 4 या 8 वर्षों में हासिल किया और हम तो अभी शुरुआत कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की भावना, गर्व और आत्मविश्वास वापस आ गया है। अमेरिकी सपना अजेय है और हमारा देश वापसी की कगार पर है। ट्रंप ने कहा- “बीते 6 हफ्ते में मैंने लगभग 100 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं और 400 से अधिक कार्यकारी कार्रवाई की है। हमारे अद्भुत देश में कॉमन सेंस, सुरक्षा, आशावाद और धन को बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है। लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना और मैं यह कर रहा हूँ।”

हम मिडिल ईस्ट में शांति लाएंगे-डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पनामा कैनाल (नहर) को अमेरिका पनामा से वापस लेगा। ट्रंप ने ग्रिनलैंड को अमेरिका में शामिल होने का न्योता दिया है। हालांकि यह न्योता से ज्यादा धमकी वाले टोन में था, उन्होंने कहा कि हम इस तरह से या उस तरह से ग्रिनलैंड को ले ही लेंगे। हम गाजा से बंधकों को वापस ला रहे हैं। हम मिडिल ईस्ट में शांति लाएंगे। यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। यूरोपीय देशों ने रूसी गैस और तेल खरीदने पर यूक्रेन की मदद से ज्यादा खर्च किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आज लेटर भेजा है जिसमें उन्होंने शांति के लिए फिर से अमेरिका के नेतृत्व में रूस से बाचतीच करने और मिनरल डील करने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने घोषणा की कि गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर अब गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस