बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अभियान का आगाज कर दिया है। जम्मू में कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित(Amit Shah) शाह ने कहा देश की आजादी के बाद पहली बार मतदाता जम्मू-कश्मीर के लोग तिरंगे के नीचे वोट डालेंगे और यह संयोग है कि बीजेपी की पहली चुनावी रैली गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हो रही है। आने वाले चुनाव ऐतिहासिक चुनाव हैं।
राहुल और कांग्रेस पर शाह का सीधा हमला
अमिथ शाह ने राहुल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि यह दर्जा कौन वापस दे सकता है। आप क्यों मूर्ख बना रहे हैं। यह दर्जा तो सिर्फ भारत सरकार दे सकती है। प्रधानमंत्री दे सकते हैं। मैंने पहले ही कहा है कि उचित समय आने पर यह दर्जा देंगे, जो चीज हम पहले ही दे चुके हैं, उसे यह मांग रहे हैं। हम पहले ही कह चुके हैं चुनाव के बाद उचित समय पर जम्मू कश्मीर को राज्य बनाएंगे।
‘जम्मू को आतंकवाद की आग से हमेशा से बचाने का काम करेंगे’
अमित शाह ने कहा कि हम जम्मू को आतंकवाद की आग से हमेशा से बचने का काम करेंगे। मैं आज आपके सामने कह कर जाता हूं कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस की सरकार कभी नहीं बन सकती। भाइयों यह वह लोग हैं, जिन्होंने हमारे महाराज को जम्मू कश्मीर से बाहर निकाल दिया। नेकां सत्ता में आई तो आतंकवाद आएगा। अगर भाजपा सत्ता में आई तो किसी में भी ताकत नहीं है कि यहां आतंकवाद आए। हमने अकेले जम्मू में हजारों करोड़ रुपये का विकास कार्य किया है।
पहले आतंकवादी दिल्ली में कॉफी पीते थे-शाह
अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में जब आतंकवाद होता था, तब यही कश्मीर में राज करते थे और दिल्ली में काफी पीते थे। आतंकवाद की घटनाएं बढ़ी, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में 70 फीसदी आतंक की घटनाएं कम होंगी. अगर बीजेपी आई तो आतंकवाद खत्म होगा। आतंकियों को चुन-चुन कर सफाया करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कई वर्षों के बाद श्री अमरनाथ की यात्रा भय मुक्त वातावरण में हुई है। अगर यह सत्ता में आए तो उनके पीछे आतंकवाद भी आएगा।
‘जबतक शांति नहीं पाकिस्तान से संवाद नहीं’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा, मैं बाबा मन्हास के मंदिर की कसम खाकर कहता हूं कि हम आपको 370 वापस नहीं लाने देंगे। आपको गुज्जर बकरवाल और दलित भाइयों की रिजर्वेशन को समाप्त नहीं करने देंगे। उन्होंने ये भी साफ किया कि जब तक शांति नहीं पनपती तब तक पाक से कोई संवाद नहीं होगा। कांग्रेस का परिवार, अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार यह तीनों परिवार लूटा है। कहते हैं कि हम पहले जैसी व्यवस्था लाएंगे। क्या आपलोग सहमत हैं?
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7