विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सर्दियों के मौसम में ‘गठिया’ से हैं परेशान? अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगी राहत…

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ-साथ लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं और गठिया की समस्या भी बढ़ जाती है. सर्दियों में गठिया से पीड़ित लोगों के लिए गिरते तापमान में चलने, उठने और बैठने में परेशानी बढ़ जाती है. साल 2019 में द ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के एक स्टडी के अनुसार, भारत में 62.35 मिलियन लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित पाए गए. माना जाता है कि देश के हर वर्ग के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं. इस बीमारी में जोड़ों में सूजन के साथ-साथ दर्द भी बढ़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इस मौसम में गठिया से पीड़ित लोगों को किन टिप्स को अपनाना चाहिए और खुद को सुरक्षित रखना चाहिए.

इन 4 टिप्स को अपनाएं:

* खुद को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें

सर्दियों के दिनों में जितना हो सके खुद को ढक कर रखें, आरामदायक और मोटे कपड़े पहनें और ध्यान रखे कि ठंड से बचने के लिए आपके हाथ और पैर ढके हुए हों. साथ ही अपने साथ हीट पैड रखें और उसे जोड़ों पर रखें, इससे ब्लड फ्लो मेन्टेन रहता है.

* घर के अंदर हल्का व्यायाम करें

जब सर्दियों में तापमान बहुत ठंडा हो जाता है, तो घर पर रहने की कोशिश करें और बाहर व्यायाम करने से बचें. घर के अंदर स्ट्रेचिंग, योग या ट्रेडमिल पर चलने जैसी हल्की एक्सरसाइज जोड़ों को लचीला रखने और दर्द को कम करने में मदद करती हैं.

* हाइड्रेटेड रहें और पौष्टिक आहार खाएं

सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि लोग पानी पीना कम कर देते हैं, हालांकि ऐसा करने से शरीर हाइड्रेटेड नहीं रहता. ऐसी गलती न करें और रोजाना पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और जितना हो सके पौष्टिक भोजन का सेवन करें. इससे भी जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

* विटामिन डी युक्त आहार लें

सर्दियों के दिनों में धूप मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए आप अपने दैनिक आहार में विटामिन डी युक्त आहार शामिल कर सकते हैं. रोजाना दूध, दही, अंडा, बादाम, सोया मिल्क और विटामिन डी सप्लीमेंट लें और जोड़ों के दर्द से राहत पाएं..

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस