राजधानी दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन के अंदर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाले मैसेज लिखने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मडिया रिपोर्ट्स के के मुताबिक आरोपी बरेली का रहने वाला है, उसका नाम अंकित गोयल है।
धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशन और एक मेट्रो ट्रेन में सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी भरे शब्द लिखे हुए मिले हैं। यह धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन संदेशों में केजरीवाल को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मेट्रो कोच के अंदर एक धमकी भरे संदेश में लिखा था, ‘केजरीवाल कृप्या दिल्ली छोड़ दीजिए वरना आपको वे तीन थप्पड़ याद आएंगे, जो आपने चुनाव से पहले खुद को मरवाए थे. अबकी बार वास्तविक थप्पड़ जल्द पड़ेगा. आज की बैठक झंडेवालान में।’
AAP का आरोप BJP रच रही जानलेवा हमले की साजिश
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। धमकी भरे संदेश लिखने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई। पुलिस ने पटेल नगर, रमेश नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज हासिल किए और जांच की तो शख्स की पहचान हुई।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7