थाईलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुकालात की। दोनों नेताओं के बीच कई कई मु्द्दों पर चर्चा हुई। इस समय भारत और बांग्लादेश के रिश्ते क्योंकि कुछ तल्ख चल रहे हैं, ऐसे में बैठक को काफी अहम माना गया। बड़ी बात यह है कि यूनुस के अनुरोध के बाद ही इस बैठक को रखा गया, इससे पहले तक भारत की तरफ से कोई पहल नहीं की गई थी। मुलाकात के दौरान यूनुस ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण का भी मु्द्दा उठाया। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने दी।
पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच शेख हसीना के प्रत्यर्पण हुई बातचीत
पीएम मोदी की थाईलैंड यात्रा पर ब्रीफ्रिंग देते हुए मिसरी ने कहा, ‘पीएम मोदी (PM Modi) और मोहम्मद यूनुस के बीच शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बातचीत हुई। इस बारे में मैं और कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ हुई बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से अपेक्षा जताई कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और उनके खिलाफ हो रहे अत्याचारों की गहन जांच करेगी। मिसरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया।’ पीएम ने यह भी आग्रह किया कि माहौल को खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी से बचना चाहिए। सीमा पर, कानून का सख्त पालन और अवैध सीमा पार करने की रोकथाम सीमा सुरक्षा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक है।’
शेख हसीना के हटने के बाद मोदी-युनुस की पहली मुलाकात
बांग्लादेश में शेख हसीना के पद से हटने और देश छोड़ने के बाद पीएम मोदी से मोहम्मद यूनुस की यह पहली मुलाकात है। पीएम मोदी ने यूनुस से बांग्लादेश में जल्द से जल्द चुनाव कराने और हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की स्थिति को मु्द्दा उठाया। पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को गैरजरूरी बयानबाजी से दूर रहने की हिदायत भी दे दी है। इस मुलाकात को भारत और बांग्लादेश संबंधों में मौजूदा तनावपूर्ण दौर के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है. इससे पहले दोनों नेताओं को थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा की ओर से आयोजित डिनर में एक-साथ देखा गया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 5