एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। इस मैच की शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा।
रोमांचक मुकाबले में भारत ने मारी बाजी
भारत और चीन के बीच शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था, लेकिन चौथे क्वार्टर में जुगराज ने मैदानी गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इस तरह भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रही। इसके बाद भले ही हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम अन्य गोल नहीं कर सकी, लेकिन उसने चीन को बराबरी का गोल दागने का कोई मौका नहीं दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह भले ही इस मैच में गोल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जुगराज को गोल दागने में मदद की।
पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम
भारत अब तक टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम रही है, उन्होंने 26 गोल किए हैं और केवल पाँच गोल खाए हैं। भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय हॉकी टीम ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। इससे पहले भारत ने 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता) और 2023 में ट्रॉफी जीती थी। इस पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1