विज्ञापन के लिए संपर्क करें

By-Election Results 2025: विधानसभा उपचुनाव में AAP की चांदी, BJP को सिर्फ एक सीट

By Poll Election 2025 Result

By Poll Election 2025 Results: देश के चार राज्यों केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव(By-Election Results 2025) के नतीजे आ गए हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी थी। खासकर आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह परिणाम बेहद अहम साबित हुए हैं। AAP ने गुजरात और पंजाब की एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के खाते में एक-एक सीट गई है। गुजरात की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ। यहां एक सीट बीजेपी और एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी, केरल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है।

गुजरात में आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया की जीत

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने कडी सीट पर कब्जा जमाया, जबकि विसावदर सीट पर आप ने कब्जा किया। केरल की नीलांबुर सीट पर यूडीएफ ने जीत दर्ज की। कालीगंज में टीएमसी ने शानदार जीत दर्ज की। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप ने जीत दर्ज की है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। गुजरात की ही विसावदर सीट पर AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की। इधर, केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत को जीत मिली। उन्होंने CPIM के एम.स्वराज को 11077 वोट से हराया। पंजाब की लुधियाना वेस्ट से AAP के संजीव अरोड़ा ने बाजी मारी।

19 जून को पांचों सीटों पर हुआ था मतदान 

उपचुनाव का ऐलान मई के महीने में हुआ था और 19 जून को पांचों सीटों पर मतदान हुआ था। केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, और गुजरात की विसावदर और कडी सीटों पर मतदान(By-Election Results 2025) हुआ था। गुजरात की कडी सीट बीजेपी विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं विसावदर सीट पर पूर्व विधायक भयानी भूपेंद्रभाई के आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी।जबकि केरल की नीलांबुर सीट पर पी.वी. अनवर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया गया। वहीं पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था।

बताते चलें कि उपचुनाव के नतीजों(By-Election Results 2025) का किसी भी राज्य की सत्ता पर असर नहीं होगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने पर केजरीवाल के राज्यसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक बनने वाले संजीव अरोड़ा की जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस