देश में सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सभी सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब कोई उपचुनाव हो रहे हैं।इनके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे. लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन के बाद इन चुनावों में सत्ताधारी NDA को विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
जिन विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, उनमें बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, माणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी, मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर, पंजाब की जालंध वेस्ट, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर, नालागढ़ सीटें शामिल हैं। ये सीटें लोकसभा चुनाव या विधायकों के निधन के चलते खाली हुई हैं।इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून थी. स्क्रूटनी 24 जून को पूरी हुई थी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई थी. इस चुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।
इन सीटों पर NDA और INDIA में टक्कर
जहां चुनाव उनमें पंजाब की जालंधर वेस्ट और बिहार की रूपौली सीट का मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।पंजाब में जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपचुनाव के लिए जालंधर में किराए पर मकान लेकर वहीं अस्थायी ठिकाना बनाया है जबकि रूपौली सीट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भविष्यवाणी और विपक्षी दल राजद के नए समीकरण के बीच सीधा मुकाबला है।तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर सत्ताधारी डीएमके और एनडीए की सहयोगी पीएमके के बीच मुकाबला है। बंगाल में बागदा, राणाघाट दक्षिण, मानिकतला व रायगंज विस सीटों पर कड़ी सुरक्षा में वोट पड़ेंगे। भाजपा की कड़ी परीक्षा है क्योंकि वर्ष 2021 में उसने राणाघाट दक्षिण, बागदा व रायगंज सीटें जीती थीं। मानिकतला सीट पर तृणमूल जीती थी।
हिमाचल के राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा व नालागढ़ से केएल ठाकुर के त्यागपत्र के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने इन तीनों को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के परिणाम से तय हो जाएगा कि छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस वापसी करेगी या फिर झटका लगेगा। कमलेश शाह अब यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं और कांग्रेस ने धीरन शाह को प्रत्याशी बनाया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7