विज्ञापन के लिए संपर्क करें

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को नये मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। माना जा रहा है कि आज या कल में आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इसपर विधायकों ने सहमति जताई। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) के नेताओं ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम सुझाया था।

विधायक दल की बैठक में दो नामों पर हुई चर्चा

अरविंद केजरीवाल के आवास पर पर हुई विधायक दल की बैठक से पहले ही 2 नाम सीएम पद की रेस में थे। जिसमें पहला नाम आतिशी और दूसरा नाम कैलाश गहलोत का था। बैठक से पहले ही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया था कि केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता को सीएम नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा था कि सुनीता केजरीवाल सीएम बनने की इच्छुक नहीं हैं।

रविवार को केजरीवाल ने किया था इस्तीफे का ऐलान

दरअसल, 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’ मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी किसी ऐसे नेता को सीएम बनाना चाहती थी, जो सिस्टम और काम के बारे में जानता हो और उसे काम करने का अनुभव भी हो। ऐसे में सीनियर आप नेता मनीष सिसोदिया ने आतिशी के नाम पर जोर दिया था।

बता दें अरविंद केजरीवाल शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस