फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेस प्रसाद ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें वह फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य लोगों ने अवधेश प्रसाद को चुप कराया। दरअसल, अयोध्या में दलित युवति की नृशंस हत्या के मामले में अवधेश प्रसाद ने शनिवार को पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा जताया था। इसी मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान वह फफक कर रो पड़े। सांसद के रोने से अचानक लोग भौचक्के हो गए। प्रेस में बैठे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उन्हें बार-बार शांत कराते रहे और कहा कि दलित पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।
परिवार को न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा- अवधेश प्रसाद
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा- यह जघन्य अपराध बेहद दुःखद हैं।अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां, सरदार पटेल वार्ड में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। यह सरकार इंसाफ नही कर सकती। अवधेश प्रसाद ने आगे कहा, ‘मैं इस मुद्दे को लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के सामने उठाऊंगा। अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इतिहास क्या कहेगा? यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है।’
दरिंदगी के बाद आरोपियों ने शव को नाले में फेंका
अयोध्या में शुक्रवार शाम से लापता एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। लाश के पास ही युवती के खून से लथपथ कपड़े भी मिले थे। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया गया था। आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया। इस घटना ने हर किसी की रूह कंपा दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। साथ ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसी मामले को लेकर अवधेश मीडिया से बात कर रहे थे, जिस दौरान वे रोने लगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 4
Views Today : 4