बहराइच में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जारी हुई हिंसा और प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह आक्रोशित भीड़ ने हरदी, साधुवापुर, भगवानपुर और राजी चौराहे पर आगजनी की। वहीं, एक धार्मिक स्थल भी ध्वस्त कर दिया। हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दो एसपी और दो एसएसपी रैंक के अफसर फील्ड में उतारे गए हैं। दो एएसपी चार डिप्टी एसपी के साथ मौके पर RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) और पीएसी भी भेजी गई गई है। जिले में अब 10 कंपनी PAC, 2 कंपनी CAPF (Central Armed Police Forces) तैनात है।
सीएम योगी के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
दंगा के दौरान गोली लगने से मृत रामगोपाल मिश्रा का शव पोस्टमार्टम करने के बाद सोमवार को परिजनों को दिया गया। उसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार करने की बजाय प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक प्रदर्शन चला। इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह ने परिजनों से बात की और परिजनों की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कराई। परिजनों द्वारा मांग किया गया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनका एनकाउंटर किया जाए। मुख्यमंत्री के आश्वासन दिए जाने के बाद मृतक के परिवार वाले अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। उसके बाद फोर्स की मौजूदगी में मृतक रामगोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया।
दोषियों का हो एनकाउंटर- मृतक के परिजन
वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले पक्ष के मुख्य आरोपी सलमान को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।हिंसा मामले में पुलिस ने अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, साहिर खान, ननकऊ और मारफ अली समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी के साथ 4 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है इसके अलावा 30 से अधिक लोगों को पड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक युवक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों का उनके सामने एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
जल्द ही हालात सामान्य होंगे-पुलिस प्रशासन
बहराइच में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी ने बहराइच में एक अहम बैठक की है। इस बैठक में जिले के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल समेत जिले के कई और अधिकारी भी शामिल रहे हैं। बैठक में एडीजी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने पर भी जोर दिया। बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि हम पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा रहे हैं। उपद्रवियों को तितर-बितर करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही हालात सामान्य होंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7