उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा से इलाके में तनाव बढ़ गया है। लोग लाठी-डंडे और तलवार से साथ सड़कों पर उतर गए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह पर आगजनी की जा रही है। इस हिंसा में 20 साल के राम गोपाल मिश्र की मौत हो गई थी। अब मृतक के परिजन मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। परिजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे।
सीएम आवास में होगी मृतक के परिजनों से मुलाकात
ये मुलाकात लखनऊ सीएम आवास पर होगी। इस मुलाकात के दौरान महसी से भाजपा विधायक भी मौजूद रहेंगे। परिवार को पूरी सुरक्षा के बीच बहराइच से सुबह लखनऊ लेकर जाया जाएगा। बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश्वर सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि योगी ने बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।
आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए- मृतक की पत्नी
मृतक की विधवा पत्नी रोली मिश्रा की तरफ से सरकार से मांग की गई है कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए, खून का बदला खून चाहिए। सरकार से उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आपको बताते चलें कि रात में डॉक्टरों की एक टीम की तरफ से रामगोपाल मिश्रा की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान उसे वीडियो में रिकॉर्ड भी किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ भी मौजूद थे। इस घटना के बाद से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं।
मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, मारी गोली
बहराइच में 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरा गोली भी चली जिसमें रामगोपाल मिश्रा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 13 अक्टूबर को उसका भाई रामगोपाल मूर्ति विसर्जन देखने महराजगंज गया था। अब्दुल हमीद के घर के सामने चार अज्ञात लोग बैठे थे। वो भाई राम गोपाल को पकड़कर घर मे खींच कर ले गए तलवार से कई वार करने के बाद उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8