विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Bangalore Stampede: विक्ट्री परेड के दौरान 11 की मौत, 50 से ज्यादा घायल, CM सिद्धरमैया ने भीड़ को लेकर कही बड़ी बात

RCB Bengaluru Parade Stampede

बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में RCB के जीत की जश्‍न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भगदड़(Bangalore Stampede) में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हैं। यह घटना उस समय हुई जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हजारों फैंस अपनी पहली आईपीएल खिताबी जीत के बाद टीम की एक झलक पाने के लिए मैदान में उमड़ पड़े थे। इस दौरान मची भगदड़ में यह भयावह घटना घटी। पुलिस ने घायलों और बेहोश हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि विक्ट्री परेड को लेकर बेंगलुरू पुलिस द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई थी। बावजूद इसके भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। यहां हालात इस कदर बेकाबू हो गया कि लोग दीवारों और पेड़ों पर चढ़कर प्लेयर्स की एक झलक पाने को बेताब थे।

हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी- CM सिद्धरमैया

इस घटना(Bangalore Stampede) के बाद कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा, “विधानसभा में जब RCB टीम पहुंची तो विधानसभा के बाहर एक लाख लोग जमा थे। जश्न विधानसभा में हो रहा था, लेकिन भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई। स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे। हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया।”सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना थी। इसके बाद क्रिकेट एसोसिशन को संभालना चाहिए था। स्टेडियम में एक छोटा गेट था। वहां बहुत सारे लोग जमा थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मची। वहीं CM ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी व्यक्त की अपनी संवेदना 

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़(Bangalore Stampede) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, “बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।

BCCI ने जश्न पर उठाया सवाल

आरसीबी के जश्न के दौरान हुए हादसे(Bangalore Stampede) पर बीसीसीआई ने अफसोस व्यक्त किया है। बीसीसीआई सचिव ने कहा कि आयोजकों को अच्छी तैयारी के साथ कार्यक्रम करना चाहिए था. देवाजीत सायकिया ने कहा, ‘ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, आयोजकों को आरसीबी की जीत के बाद होने वाले कार्यक्रम की प्लानिंग सही करनी चाहिए थी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल से जब एक चैनल ने बातचीत की तो उन्हें इस विक्ट्री परेड के बारे में पता ही नहीं था। उन्होंने कहा कि ये हादसा दुखद है लेकिन आईपीएल चेयरमैन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका मानना है कि इस हादसे के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम का कार्यक्रम रद्द कर देना चाहिए था।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस