विज्ञापन के लिए संपर्क करें

इंग्लैंड दौरे के लिए Team India का ऐलान, Shubman Gill बने कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Shubman Gill

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम(Team India) की घोषणा हो गई है। शुभमन गिल(Shubman Gill) को टेस्ट का नया कप्तान बनाया गया है जबकि ऋषभ पंत उप कप्तान हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम(Team India) की घोषणा की गई। पीसी के दौरान खुद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भारतीय टीम और उसके कप्तान की घोषणा की। BCCI के इस ऐलान से कई तरह की अफवाहों पर रोक लग गई है। टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर कई खिलाड़ियों के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने पर अपना भरोसा जताया है। यानि रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब गिल(Shubman Gill) ने उनकी जगह ली है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का ऐलान किया

टीम सेलेक्शन के लिए बैठक मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में हुई। बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति के सदस्य शामिल हुए। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने भारतीय टीम(Team India) का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिव सुंदर दास भी उपस्थित थे। 18 सदस्यीय टीम में आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम जगह मिली है। वहीं घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को भी टीम में चुना गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिटनेस संबंधी वजहों के चलते टीम में जगह नहीं मिली है। फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं श्रेयस अय्यर इस टीम का पार्ट नहीं हैं.जबकि सरफराज खान को भी जगह नहीं मिली है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

जून के महीने में भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाएगा। इसके साथ ही 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का आगाज हो जाएगा। दूसरा टेस्ट बर्मिंघम तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

पहला टेस्ट – 20 से 24 जून 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट – 02 से 06 जुलाई 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट – 10 से 14 जुलाई 2025 – लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट – 23 से 27 जुलाई 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट – 31 जुलाई से 04 अगस्त 2025 – द ओवल, लंदन

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस