विज्ञापन के लिए संपर्क करें

BCCI Central Contract का एलान, श्रेयस अय्यर के साथ इन खिलाड़ियों की वापसी, देखें लिस्ट

BCCI Central Contract announced

भारतीय क्रिकेट सेंट्रल बोर्ड ने 21 अप्रैल को 2024 – 25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट(BCCI Central Contract) का एलान किया हैं जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। हमेशा की तरह खिलाड़ियों को A+, A, B और C कैटेगरी में बांटा गया है। बीसीसीआई अनुबंध सूची से बाहर होने के एक साल बाद, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने वापसी की क्योंकि बीसीसीआई ने उन्हें 2024/25 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। जबकि ऋषभ पंत अब ग्रेड A में है।

श्रेयस-ईशान की वापसी, इन्हें मिला पहला कॉन्ट्रैक्ट

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट(BCCI Central Contract)  की इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध(सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट(BCCI Central Contract) ) में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। ईशान और श्रेयस को बीसीसीआई से अनबन के बाद 2023-24 के केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर होना पड़ा था। बीसीसीआई के कहने के बावजूद ईशान और श्रेयस ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, अब इन दोनों की वापसी हो गई है। ईशान को ग्रेड-सी और श्रेयस को ग्रेड-बी में रखा गया है। रोहित, विराट और जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इन्हें ग्रेड-ए+ में बरकरार रखा गया है।

किस ग्रेड में कौन से खिलाड़ी

Grade A+रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा

Grade A- मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत,

Grade B- सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

Grade C- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन,अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरैल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

बता दें कि बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (BCCI Central Contract) ) में 4 कैटेगरी होती हैं। ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5 करोड़, B में 3 करोड़ और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। A+ कैटेगरी में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह बरकरार हैं।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस