विज्ञापन के लिए संपर्क करें

दीवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण का खतरानक लेवल पर, रेड जोन में आए ये इलाके

दीवाली से पहले देश की राजधानी की हवा का मिजाज लगातार बदल रहा है। आज एक बार फिर से कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। एक्यूआई 400 को भी पार कर गया है, जोकि खतरनाक की श्रेणी में आता है। आनंद विहार में एक्यूआई 405 पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार दोपहर से ही हवाओं की रफ्तार एक बार फिर से धीमी पड़ गई। इसकी वजह से प्रदूषण में इजाफा भी होने लगा।

कई इलाकों में AQI 400 के पार

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के बढ़ने के कारण राजधानी में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। इसकी वजह से पूरा शहर धुंध की चादर से ढकने लगा है। ऐसे में हवा के खराब स्तर का बुरा प्रभाव सेहत पर भी देखने को मिलता है। खासकर वायु प्रदूषण की वजह से लंग्स का बुरा हाल हो रहा है। यहां के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, नेहरु नगर और सोनिया विहार इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो बेहद खरनाक श्रेणी में है। लगातार बिगड़ती हवा से लोग परेशान हो रहे हैं। बुजुर्ग और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ और खांसी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है. दिवाली के बाद से हालात और बिगड़ने की आशंका है।

दीवाली से पहले दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज

दिवाली के करीब आते ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है. एक ओर जहां दिन में धूप होने से गर्मी का एहसास होता है तो वहीं रात में हल्की ठंड देखने को मिलती है।दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस