विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस

Uttarakhand Bus Accident

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया,जहां घोलतीर क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है। जिस समय ये घटना हुई उस दौरान उस बस 18 लोग सवार थे। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। घायलों में 9 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर SDRF की टीम मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा

ये हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ है, जहां घोलतीर के पास बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 18-20 यात्री सवार थे। बस पहाड़ी से लुढ़कते हुए सीधा अलकनंदा नदी में समा गई। पहाड़ों पर खराब मौसम और बारिश की वजह से नदी का बहाव बेहद तेज था। हादसे के दौरान करीब चार-पांच लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए हैं, जो पहाड़ियों पर अटके हुए हैं। इन लोगों को भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है। SDRF और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अभी तक 18 में से 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है। जिनकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में पानी का बहाव भी तेज

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड (Uttarakhand) के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं। प्रशासन फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। अभी तक इस हादसे में एक शख्स की मौत की खबर है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।”

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस