अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया हादसे(Ahmedabad Plane Crash) पर आई AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा आदेश जारी किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं कि देश में उड़ान भरने वाले सभी विमानों की तकनीकी जांच अनिवार्य रूप से की जाए। यह फैसला एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है, जिसमें फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी की आशंका जताई गई है।
सभी विमानों में फ्यूल स्विच होंगे चेक, DGCA ने दी डेडलाइन
आदेश के मुताबिक भारत में रजिस्टर्ड सभी विमानों के फ्यूल स्विच के निरीक्षण का आदेश दिया है। DGCA के मुताबिक ये निरीक्षण 21 जुलाई 2025 तक पूरा करना है। DGCA ने सभी एयरलाइन ऑपरेटर्स को इसे पूरा करने का निर्देश दिया है। DGCA ने खासतौर पर एयरलाइन कंपनियों से कहा है कि वे बोइंग 787 और 737 मॉडल के विमानों के इंजन फ्यूल स्विच लॉकिंग सिस्टम की विस्तृत जांच करें। यह जांच 21 जुलाई 2025 तक हर हाल में पूरी करनी होगी। DGCA का कहना है कि यह जांच भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने स्वैच्छिक तरीके से जांच शुरू की
आदेश के अनुसार ‘डीजीसीए के संज्ञान में आया है कि कई ऑपरेटर्स, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ने (17 दिसंबर, 2018) एसएआईबी के अनुसार अपने विमान बेड़े का निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रभावित विमान के सभी एयरलाइन ऑपरेटर्स को सलाह दी जाती है कि वे 21 जुलाई, 2025 तक निरीक्षण पूरा कर लें। निरीक्षण पूरा होने के बाद निरीक्षण योजना और रिपोर्ट संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित करते हुए इस कार्यालय को प्रस्तुत की जाएगी। वैसे डीजीसीए के इस बारे में फैसला करने से पहले ही एतिहाद और सिंगापुर एयरलाइंस जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने स्वैच्छिक तरीके से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash Report: AAIB की रिपोर्ट में क्या सामने आया? अब भी कई सवाल अनसुलझे..
AAIB की रिपोर्ट में क्या आया सामने?
अहमदाबाद हादसे(Ahmedabad Plane Crash) में शामिल विमान, वीटी-एएनबी, का 2023 से रखरखाव रिकॉर्ड साफ़-सुथरा था, जैसा कि शनिवार को प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी जरूरी जांच की गई थी और विमान के पास वैध उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र थे. AAIB की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति को नियंत्रित करने वाले दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच ”रन” से ”कटऑफ” स्थिति (चालू से बंद) में चले गये थे। बहुत संभव है कि इससे ही उक्त दुर्घटना हुई हो। इस घटना के बाद स्विच और उनके लॉकिंग मैकेनिज्म पर तब से ध्यान दिया जा रहा है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे की शुरुआती जांच में कहा गया था कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले, एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने इंजन का फ्यूल क्यों बंद कर दिया था, लेकिन दूसरे पायलट ने ऐसा किए जाने से इनकार किया।
For More International News
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6