70वीं बीपीएससी री एग्जाम की डिमांड को लेकर चल रहे प्रदर्शन का आज 12वां दिन है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे छात्र आज गांधी मैदान में पहुंच गए, वहां बापू के प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन किए। बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी की. एक दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में जाकर प्रशांत किशोर ने मैदान में छात्र संसद बुलाया था, लेकिन जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। बावजूद इसके हजारों की संख्या में अभ्यर्थी गांधी मैदान पहुंच गए। सुबह से ही पूरा गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। स्थिति को कंट्रोल में रखने की कोशिश जारी थी, लेकिन शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई।
गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे पहले छात्र संसद लगाया
BPSC अभ्यर्थियों हजारों की संख्या में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे पहले छात्र संसद लगाया। इसके बाद आम सहमति के बाद छात्र पटना की सड़कों पर मार्च लेकर निकल पड़ें हैं। दरअसल प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़क जाम कर दिया था। जेपी गोलंबर के पास सड़क पर वे प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, प्रशांत किशोर भी बैकफुट पर आने को तैयार नहीं थे। BPSC अभ्यर्थियों ने जबरन ट्रैफिक रुकवाया। प्रशांत किशोर ने कहा सरकार आप लोगों की बात सुन नहीं रही है। उन्होंने आगे कहा गांधी मैदान में नहीं बैठकर छात्र बात करेंगे तो क्या गर्दनी बाग में जो टेंट लगा है वहां छात्र बात करेंगे। गांधी मैदान, सरकार का नहीं है, हम यहां कोई प्रदर्शन कर नहीं कर रहे हैं। शांतिपूर्वक यहां हम सब बात करने आए हैं।
मुख्य सचिव ने की अभ्यार्थियों से बातचीत की पहल
आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने गांधी मैदान से तितर-बितर कर दिया गया है। यहां मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने BPSC अभ्यर्थियों से वार्ता की पहल की है। वे छात्रों के 5 सदस्यीय टीम के साथ वार्ता करेंगे। इससे पहले गांधी मैदान में आंदोलन कर रहे बीपीएससी के छात्रों को समझाने फिर से सदर एसडीएम और डीएसपी पहुंचे। लेकिन बीपीएससी छात्र अधिकारियों का जमकर विरोध कर रहे हैं। गांधी मैदान में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जुटे हुए हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया है। साथ ही कई वज्र वाहन भी बुलाए गए हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्र BPSC की परीक्षा को रद्द करने की मांग के साथ-साथ नॉर्मलाइजेशन को भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों को कहना है कि कुछ दिन पहले जो परीक्षा ली गई थी उसे रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कराई जाए, जबकि बीपीएससी सिर्फ उसी एक केंद्र पर इस परीक्षा को दोबारा से आयोजित कराने के लिए तैयार हैं जहां पर परीक्षा के दौरान गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :