विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Bihar: विधानसभा में तेजस्वी पर फिर भड़के CM नीतीश, लालू को लेकर दे दी बड़ी नसीहत

बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में CM नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बयानबाजी हुई। दरअसल, बिहार विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना संबोधन दे रहे थे। जब मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे तो तेजस्वी यादव ने टोक दिया। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, CM थका-हारा, आम आदमी मारा-मारा।’ तेजस्वी ने अपने पिता लालू के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस पर सीएम नीतीश पलटवार करते हुए कहा, “बिहार में पहले क्या था? मैंने ही आपके (तेजस्वी यादव) पिता लालू यादव को वह बनाया जो वे (सीएम) बने। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तुम्हारे पिता को मैंने ही बनाया था, बच्चे हो तुम्हें क्या पता है। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा कि आप लोगों ने प्रदेश में क्या काम किया, जो काम किया मैंने किया। एक बार गड़बड़ किया तो हटाया, फिर दूसरी बार गड़बड़ किया तो फिर से हटा दिया।

जंगलराज को लेकर भी तेजस्वी पर कसा तंज

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था लेकिन अब रात के 11 बजे तक चाहे लड़का हो या लड़की हो या महिला हो सब निकलते हैं। हमने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरा काम किया। हमने लड़के और लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू किया। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले समाज में बहुत विवाद होता था, हिंदू-मुस्लिम के बीच बहुत लड़ाई होती थी, पढ़ाई, बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। पहले इलाज का इंतजाम नहीं था….जब हम लोग आए हमने इन सब पर काम किया। अब राज्य में डर एवं भय का वातावरण नहीं है। तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने कहा, आपके जात वाले भी कहते थे, लालू यादव को क्यों बना रहे हैं, लालू यादव बिहार में अति पिछड़ा-पिछड़ा को अलग करने पर विरोध कर रहे थे। मैंने कहा, यह गलत बात है, मैंने लालू यादव का उसी समय विरोध किया. अति पिछड़ा भी महत्वपूर्ण है और उसी के 4 साल बाद हम अलग हो गए।

तुम्हारे पिता को हम ही मुख्यमंत्री बनाए थे-नीतीश

सीएम नीतीश ने अपने कार्यकाल में हुई शिक्षकों की नियुक्ति की चर्चा भी की। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उस समय तो हम लोगों की सरकार थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सारा काम तो हमने किया। इस पर सीएम ने कहा कि एक बार गड़बड़ी किया तो तुमको हटा दिए थे। दूसरी बार भी गड़बड़ी किए तो हटाना पड़ा। तेजस्वी के टोकने पर नीतीश ने कहा कि तुम्हारे पिता को हम ही मुख्यमंत्री बनाए थे. इसी नोक झोंक के बीच आरजेडी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के वॉकआउट करने पर नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनको उनके शासनकाल की याद दिलाने लगे तो सदन छोड़कर भाग गए। अगले चुनाव में इनको कुछ भी नहीं मिलेगा। जनता देख रही है कि कौन काम कर रहा है। उन्होंने सदन से निकले तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अंड-बंड बोल रहा था, फिर भाग गया।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस