विज्ञापन के लिए संपर्क करें

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को लगी चोट, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। अबतक का सत्र हंगामेदार रहा है। आज भी दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट आई है। बीजेपी सांसद सांरगी का दावा है कि राहुल गांधी के धक्के से वह चोटिल हुए हैं। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल राम मनोहर लोहिया अस्पताल जा रहे हैं। प्रताप सिंह सारंगी का हाल-चाल जानने मंत्री अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीजेपी इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा सकती है।

‘राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, वह मेरे ऊपर गिर गया’

प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि सीढ़ी पर मैं खड़ा था, इसी दौरान राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दे दिया। जिसकी वजह से वह मेरे ऊपर गिर गया। सारंगी का जो वीडियो सामने आया है उसमें उनके सिर पर चोट के निशान देखें जा सकते हैं और सिर से खून निकलता देखा जा सकता है। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का माराने का आरोप है। वो आईसीयू में भर्ती हैं। संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राहुल बोले- सब कैमरे में रिकॉर्ड

प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने कहा, ‘ये सब कैमरा में रिकॉर्ड हुआ होगा। मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रताप सारंगी मामले में बीजेपी प्रोटेस्ट के वीडियो खंगाल रही है। धक्के के आरोप को वेरिफाई करने के लिए अगर राहुल द्वारा बीजेपी सांसद को धक्का देने का वीडियो मिलता है तो बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करा सकती है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस