भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष(BJP President) का चुनाव लंबे समय से टलता आ रहा है, लेकिन अब खबर है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोट्स में दावा किया जा रहा कि नए अध्यक्ष के लिए आंतरिक विचार-विमर्श चल रहा है और औपचारिक प्रक्रिया (BJP President Election) जून के मध्य तक शुरू हो सकती है। इसके साथ ही जून के अंत तक नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।
जून के मध्य तक चुनावी प्रकिया की हो सकती है घोषणा
सूत्रों की मानें, तो जून के मध्य तक प्रक्रिया को लेकर घोषणा की जाएगी और जून के अंत तक पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष(BJP President) मिल सकता है। इसको लेकर पार्टी के अंदर एक बार फिर से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पहलगाम हमले के बाद बीजेपी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया गया था, जिसके चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक्सटेंशन मिल गया था. लेकिन अब एक बार फिर से संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और दिल्ली समेत कुछ प्रदेशों में हाल ही में जिला और मंडल अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की ओर से की गई है।
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर मंथन फिर से शुरू
बीजेपी का संविधान कहता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए यह जरूरी है कि आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हो जाना चाहिए। कुल 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 14 में बीजेपी के नए अध्यक्षों का ऐलान हो चुका है जबकि उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में अभी भी पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना पाई है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर मंथन फिर से शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर तक ऐलान संभव है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में जो भी नया अध्यक्ष बनेगा। उसके पास तैयारी के लिए करीब 100 से कुछ अधिक दिन ही होंगे।
इन तीन दिग्गज नेताओं का नाम सबसे आगे
भाजपा अध्यक्ष(BJP President) पद की दौड़ में तीन दिग्गज नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा है। इनमें ओडिसा से धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर का नाम प्रमुखता से आ रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान: ओडिशा से आने वाले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं। धर्मेंद्र प्रधान का नाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काफी पहले से लिया जा रहा है। इसकी वजह है उनका आरएसएस वाला बैकग्राउंड और उनकी जबरदस्त संगठन क्षमता। वह पार्टी के बैकग्राउंड रणनीतिकारों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं और चुनावी समीकरण बिठाने में भी इनके कौशल की पार्टी में खूब सराहना होती है। अभी प्रधान ओडिशा के संबलपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और व्यापक अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।
मनोहर लाल खट्टर: हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए मनोहर लाल खट्टर प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक निरंतरता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका शांत और स्थिर नेतृत्व शैली उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त बनाती है।
इन तीनों नेताओं में से किसी एक को पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष(BJP President) बनाए जाने की संभावना है, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। जून के मध्य तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा हो जाएगी। जिसमें नॉमिनेशन से लेकर पर्चा वापिस करने और चुनाव तक की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उसके बाद जून के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और पार्टी को अगला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जून के अंत तक मिलने की संभावना है।
2020 से ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जेपी नड्डा
मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी 2020 से ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष(BJP President) हैं। उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था, ताकि वे लोकसभा चुनाव तक काम कर सकें। बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव फरवरी 2025 तक ही हो जाना था, लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के चुनावों के कारण यह टल गया। फिर देशभर में संगठन चुनाव शुरू हो गए। बीजेपी में दो कार्यकाल से ज्यादा अध्यक्ष बनने की परंपरा नहीं है। लेकिन, नड्डा का एक ही कार्यकाल पूरा हुआ है, बाकि वह अतिरिक्त या कार्यकारी प्रभार संभालते रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नड्डा दूसरा कार्यकाल चाहेंगे या पार्टी किसी नए चेहरे को चुनेगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10