विज्ञापन के लिए संपर्क करें

राहुल की वियतनाम यात्रा पर भाजपा का कांग्रेस पर तंज, ‘देश शोक में डूबा राहुल जश्न मनाने विदेश जा रहे’

Rahul Gandhi Vietnam Visit: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक है। उनके स्मारक को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने की बात सामने आई है। राहुल की विदेश यात्रा को लेकर एक बार फिर बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी की आलोचना करते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ने कहा कि जब देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तो ‘नए साल का जश्न’ मनाने के लिए राहुल गांधी विदेश गए हैं। भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को X पर लिखा- ‘जब पूरा देश पूर्व PM के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने वियतनाम चले गए। राहुल ने डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण किया और राजनीति के लिए उसका फायदा उठाया। गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।’


दरअसल नए साल की शुरुआत होने से ठीक पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता के विदेश दौरे ने बीजेपी को बैठे बिठाए पूरी कांग्रेस पार्टी को घेरने का मौका दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब पूरा देश प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, और वो मौज मस्ती करने गए हैं। अमित मालवीय के अलावा बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने विदेश गए हैं।

राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने सफाई दी है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “संघी लोग यह भटकाव की राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी जी ने यमुना किनारे डॉ. साहब के अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी दौरे पर जाते हैं, तो आपको क्या दिक्कत है? मुझे उम्मीद है कि नए साल में आपका दिमाग ठीक रहेगा।”

कांग्रेस पार्टी पर भाजपा की ओर से यह दूसरा लेटेस्ट हमला है. इससे एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया था. गांधी परिवार का कोई सदस्य मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ था. मनमोहन सिंह की अस्थि को शनिवार को दिल्ली में यमुना नदी में विसर्जित कर दिया गया था. हालांकि, कांग्रेस ने इसे मनमोहन सिंह के परिवार की गोपनीयता का हवाला दिया। तब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ।

बता दें कि देश के 14वें प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार, 26 दिसंबर को निधन हो गया। एक प्रोफेसर, जो पहले ब्यूरोक्रेसी, फिर राजनीति में आए। मनमोहन सिंह का ब्यूरोक्रेटिक करियर उस वक्त शुरू हुआ जब ललित नारायण मिश्रा ने उन्हें कॉमर्स मिनिस्ट्री में बतौर एडवाइजर नौकरी दी।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस