विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Bollywood: उर्वशी रौतेला को शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती

उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके हाथ में जबरदस्त फ्रैक्चर हुआ है जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह नंदमुरी बालाकृष्ण की तेलुगू फिल्म NBK 109 की शूटिंग कर रही थीं, और तभी एक सीन के दौरान घायल हो गईं। उर्वशी की टीम ने इसकी पुष्टि की और कहा कि एक्ट्रेस को फ्रैक्चर हुआ है।

एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुआ फ्रैक्चर

उर्वशी रौतेला लगातार साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रही हैं और इस वक्त भी वह साउथ फिल्म NBK 109 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है और इसी के शूट के दौरान एक्ट्रेस घायल हुई हैं। उर्वशी की टीम ने ही उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। उर्वशी की टीम की तरफ से बताया गया है कि एक्ट्रेस इस समय चोट लगने की वजह से काफी परेशान हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। वह पूरी तरह से ठीक होते ही दोबारा शूटिंग शुरू करेंगी।

नवंबर 2024 में रिलीज होगी ‘एनबीके 109’

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की आगामी परियोजनाओं में बॉबी देओल, दुलकर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके 109’। सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त के साथ बाप और रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर ‘अविनाश 2’ शामिल हैं। उर्वशी हाल ही में ‘एनबीके 109’ के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए हैदराबाद गई थीं। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन बॉबी कोल्ली ने किया है और इसका म्यूजिक थमन एस. के ने दिया है। फिल्म के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ये फिल्म नवंबर 2024 को थिएटर में रिलीज हो जाएगी। इसकी शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और एक साल के भीतर ये फिल्म बनकर तैयार होने वाली है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस