विज्ञापन के लिए संपर्क करें

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 3 की मौत, 32 घायल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भीषण हादसा हुआ है। दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस बडगाम जिले में हादसे का शिकार हो गई। यह बस जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में तैनाती के लिए जवानों को लेकर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से बडगाम जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार बीएसएफ जवानों को गंभीर चोटें आई। घायलों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के लिए मेडिकल टीमें भेजी गई।

तीन जवानों की मौत, 32 जवान घायल

जानकारी मिली है कि बडगाम में ब्रेल वाटरहेल इलाके में बस हादसे का शिकार हुई है। सीआरपीएफ, बीएसएफ, नागरिक पुलिस और आम नागरिकों ने घायल जवानों और बस ड्राइवर को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।  अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 32 जवान घायल हैं। इनमें से छह जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। BSF के 35 जवानों के अलावा बस चला रहे ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। घायलों को खानसाहिब और बडगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10 साल बाद जम्मू काश्मीर में हो रहे चुनाव

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद 90 सीटों पर तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होना है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली आतंकी गतिविधियों पर भी सेना के जवान नजर बनाए हुए हैं।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस