विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Budget 2024: पहली जॉब पाने वाले युवाओं के लिए वित्त मंत्री का खास ऐलान, इन्हें मिलेगा फायदा

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में वित्त मंत्री ने महिलाओं, युवाओं से लेकर किसानों के लिए पिटारा खोल दिया है। वित्त मंत्री  ने बजट के दौरान कई बड़े एलान किए।  जिनमें सबसे खास पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को भी तोहफा मिलना रहा। वित्त मंत्री ने पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं कोकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के माध्यम से 15,000 रुपये तक का डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर की पेशकश करने का प्रस्ताव रखा है। इस योजना के लिए पात्र होने के लिए, सैलरी 1 लाख रुपये प्रति माह से कम होनी चाहिए।

पहली नौकरी वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश के शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें हर महीने 5000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। यह योजना युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में मदद करेगी। वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नए रोजगार के लिए कौशल आधारित योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वालों को एक महीने का वेतन मिलेगा। वेतन सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह होगी और यह डीबीटी के जरिए तीन किस्तों में दिया जाएगा। 1 माह का वेतन डीबीटी के जरिए तीन किस्तों में 15,000 रुपये तक दिया जाएगा।

बता दें कि वित्त मंत्री ने बजट में देश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. देश के 4.1 करोड़ युवाओं के लिए प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा और रोजगार के लिए 1.48 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है. इससे देश के युवाओं को बड़ा फायदा होने वाला है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस