भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण है कि बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी तक पीठ की चोट से रिकवर होना मुश्किल दिख रहा है। वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अगर वे फिट नहीं हो पाए तो उनकी जगह हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है।
बुमराह चोटिल को हर्षित राणा होंगे स्क्वाड में शामिल
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी टेस्ट में उनकी पीठ में खिंचाव आया था। वे दर्द से परेशान हो गए थे। इसके बाद आज सोमवार 03 फरवरी को पीठ की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज बेंगलुरु स्थित NCA पहुंच गए हैं। वे 2-3 दिन तक BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। मेडिकल टीम की निगरानी में उनका स्कैन और आगे खेल पाएंगे या नहीं इसका मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसे में यदि वे समय पर फिट हो जाते हैं, तो टीम में बने रहेंगे। बुमराह की जगह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हर्षित राणा को चुना गया है, अगर बुमराह फिट नहीं हो सके तो हर्षित के टीम में शामिल होने की चर्चा भी चल रही है।
11 फरवरी है स्क्वाड में अपडेट की डेडलाइन
ICC ने स्क्वॉड में बदलाव के लिए 11 फरवरी तक की डेटलाइन तय की है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मैच बांग्लादेश से 20 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड करते हुए जानकारी दी थी कि बुमराह को 5 सप्ताह आराम करने को कहा गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ 2 वनडे नहीं खेल पाएंगे। फरवरी की शुरुआत में फिटनेस रिपोर्ट आने पर फैसला होगा कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं।
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से शुरु होगा। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे। इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं। उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं। जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2